फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   19 pamphlets were rejected, two withdrawal

19 के पर्चे निरस्त हुए, दो ने नाम वापस लिए

Fri, 03 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 03 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
19 pamphlets were rejected, two withdrawal
19 के पर्चे निरस्त हुए, दो ने नाम वापस लिए - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को नाम वापसी के बाद चारों विधानसभाओं पर कुल 43 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इससे पूर्व चारों विधानसभाओं पर कुल 64 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें जांच के दौरान 19 के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। वहीं शुक्रवार को करहल और मैनपुरी विधानसक्षा से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस ले लिए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों के लिए 25 जनवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 64 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें मैनपुरी से 17 ने, भोगांव से 22 ने, किशनी से 13 और करहल से 13 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इसके बाद जांच के दौरान मैनपुरी से 4 के, भोगांव से 12 के, किशनी से दो के और करहल से 1 प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त हो गया। वहीं शुक्रवार को करहल और मैनपुरी से क्रमश: मुकुल और मुकेश ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस प्रकार कुल 21 लोग मैदान से बाहर हो गए। इस प्रकार अब मैनपुरी विधान सभा से कुल 12 प्रत्याशी, भोगांव विधानसभा से 10, करहल विधानसभा से 10 और किशनी विधानसभा से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं शुक्रवार को देर रात तक रिटर्निंग आफिसर ने सभी 43 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed