{"_id":"5894c8ca4f1c1b4a40e8257e","slug":"19-pamphlets-were-rejected-two-withdrawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 के पर्चे निरस्त हुए, दो ने नाम वापस लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 के पर्चे निरस्त हुए, दो ने नाम वापस लिए
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
19 के पर्चे निरस्त हुए, दो ने नाम वापस लिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को नाम वापसी के बाद चारों विधानसभाओं पर कुल 43 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इससे पूर्व चारों विधानसभाओं पर कुल 64 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें जांच के दौरान 19 के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। वहीं शुक्रवार को करहल और मैनपुरी विधानसक्षा से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस ले लिए।
विधानसभा चुनावों के लिए 25 जनवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 64 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें मैनपुरी से 17 ने, भोगांव से 22 ने, किशनी से 13 और करहल से 13 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इसके बाद जांच के दौरान मैनपुरी से 4 के, भोगांव से 12 के, किशनी से दो के और करहल से 1 प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त हो गया। वहीं शुक्रवार को करहल और मैनपुरी से क्रमश: मुकुल और मुकेश ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस प्रकार कुल 21 लोग मैदान से बाहर हो गए। इस प्रकार अब मैनपुरी विधान सभा से कुल 12 प्रत्याशी, भोगांव विधानसभा से 10, करहल विधानसभा से 10 और किशनी विधानसभा से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं शुक्रवार को देर रात तक रिटर्निंग आफिसर ने सभी 43 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया था।