{"_id":"584edfa34f1c1b416b649870","slug":"15-se-band-ho-jaenge-500-ke-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से बंद हो जाएंगे 500 के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से बंद हो जाएंगे 500 के नोट
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
noteban
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार अब बाजार में मात्र तीन दिन और 500 के नोट चलेंगे। इसके बाद सिर्फ बैंक ही उक्त नोटों को वापस लेगा। इसके चलते जिन लोगों के पास 500 के नोट हैं वह जल्द से जल्द इन्हें निकाल देना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि आठ नवंबर को केंद्र सरकार ने एक हजार और पांच सौ के नोट को चलन से बाहर कर दिया था। इसके बाद बार-बार इनका चलन बंद करने के स्थान और तारीखें बदलती रहीं। उल्लेखनीय है कि एक हफ्ते पूर्व सरकार ने एक हजार के नोट को पूरी तरह से बंद कर दिया था। अब वर्तमान में बाजार में सिर्फ पांच सौ रुपये का पुराना नोट ही चलन में है। यह भी सिर्फ गैस एजेंसियों, कुछ सरकारी विभागों में टैक्स जमा करने के अलावा दवा की दुकानों और सरकारी अस्पतालों में ही चल रहा है। इसके लिए भी केंद्र सरकार ने 15 दिसंबर की तिथि तय कर दी है। इसके बाद 500 सौ रुपये के नोट को सिर्फ बैंकों में ही जमा किया जा सकेगा। कहीं अन्य उक्त नोट कोई भी किसी भी परिस्थिति में बाजार में नहीं चला सकेगा। इस संबंध में बैंक अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार ही नोटों का चलन बाजार में होगा। वर्तमान में जो निर्देश हैं उसके अनुसार 15 दिसंबर को बाजार में 500 के नोट का चलन बंद हो जाएगा।