{"_id":"58d40b814f1c1b96171a1840","slug":"15-college-dubs-on-collective-copy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक नकल पर 15 कालेज डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक नकल पर 15 कालेज डिबार
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक नकल पर 15 कालेज डिबार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान, इंटर चित्रकला और शाम की पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। डीआईओएस के सचल दल ने केंद्र व्यवस्थापक और एक मुन्ना भाई के खिलाफ एफआईआर कराई। दूसरे सचन दल ने एक नकलची को पकड़ा। वहीं सामूहिक नकल कराने पर 15 कालेजों को डिबार करने की संस्तुति डीएम ने कर दी है।
प्रधानाचार्य विवेक कुमार का सचल दल ने हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में मलिखान सिंह इंटर कालेज कुरावली से एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ लिया। वहीं तथागत इंटर कालेज कुरावली में नकल न रोक पाने पर केंद्र व्यवस्थापक सहित छात्रा के खिलाफ एफआईआर कराई। डीआईओएस आरपी यादव ने चौधरी तेज सिंह इंटर कालेज चौहानपुर में एक कक्ष निरीक्षक को पर्ची से नकल कराते हुए पकड़ लिया। उसके खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक पुरवीर सिंह को एफआईआर कराने को कहा। डीआईओएस का सचलदल जब विश्वनाथ सिंह इंटर कालेज भूपतिपुर पहुंचा तो यहां एक छात्र नीरज कुमार किसी और की परीक्षा दे रहा था। सचलदल आने पर वह पेशाब के बहाने कापी छोड़कर भाग गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उक्त खिलाफ एलाऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संतसदानंद पब्लिक इंटर कालेज किशनी के कक्ष संख्या 15 में कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात रविनीत कुमार ने आरोप लगाया है कि केंद्र व्यवस्थापक ने हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में नकल कराने के लिए बहार से एक व्यक्ति को नकल कराने के लिए बुलाया था। उसके मना करने पर केंद्र व्यवस्थापक ने चुप रहने को कहा। उक्त कक्षा निरीक्षक ने थाना किशनी में केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ तहरीर दी है।
दो कक्ष निरीक्षकों के पास मिले मोबाइल, एफआईआर
मैनपुरी। डायट प्राचार्य नरेंद्र सिंह पाल का सचल दल शाम की पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा में प्रकाशचंद्र इंटर कालेज चतुरीपुर पहुंचा। यहां दो कक्ष निरीक्षकों के पास मोबाइल मिले। इस पर मोबाइल से नकल कराने के चलते दोनों के खिलाफ थाने में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन
15 कालेजों को डिबार करने की संस्तुति
डीएम ने 15 विद्यालयों को नकल में संलिप्त पाए जाने पर डिबार करने की संस्तुति की है। इनमें बीजी भारती इंका कुरावली, स्व. रुस्तम सिंह इंका रीछपुरा कुरावली, डीआरकेपी इंका नवीगंज, कर्मक्षेत्र इंका मंछना, एमबीएन इंका दलपुरा, शिवराज सिंह इका गपकापुर, संत सदानंद पब्लिक इंटर कालेज, सरपंच माधौ सिंह स्मारक उमा विद्यालय, जगदीश सिंह पानकुंअरि इंका मचवार, बलवंत सिंह इंका मनिगांव, मां लक्ष्मी देवी इंका धरमंगदपुर, आदर्श किसान इंका, शहीद मनोज कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुटारा, संत सदानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशनी, ज्वाला प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी, श्रीमती शकुंतला देवी इंटर कालेज रामनगर को डिबार किया गया है।
9918 ने छोड़ी परीक्षा
वहीं सुबह की पाली हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में 46942 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 37024 उपस्थित और 9918 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर चित्रकला आलेखन में पंजीकृत 3976 के सापेक्ष 2877 ने परीक्षा दी और 1099 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञान रहा आसान, भौतिक ने किया परेशान
गुरुवार को विज्ञान का पेपर देख छात्राओं के चेहरे खिल गए। वहीं भौतिक विज्ञान का पेपर देख परेशान हो गए। तपस्या ने बताया कि विज्ञान का पेपर अब तक कि पेपरों में सबसे सरल था। पेपर तैयारी के अनुसार आया था। खुशी का कहना है कि लघु उत्तरीय प्रश्न काफी सरल थे। इन्हें लगातार सॉल्व करते गए। मोहनी ने बताया कि पेपर में सूत्र सभी पढ़े हुए आए थे। मीनाक्षी का कहना था कि तैयारी के अनुरूप ही प्रश्नपत्र आया था।
छह व्यक्तियों के काटे चालान
हाई स्कूल की विज्ञान की परीक्षा में डीएम और एसपी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। वहीं 200 मीटर की परिधि में अनाधिकृत व्यक्तियों को छह बाइकों के साथ पकड़कर चालान कराया। वहीं शहीद मनोज कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुटारा में पार्टी का झंडा लगी गाड़ी को थाना बेवर में सीज कराया। अब तक 15 कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।
मानक के अनुरूप केंद्रों पर नहीं मिला फर्नीचर
डीएम को निरीक्षण के दौरान एमबीएन कन्या इंका दलपुरा, स्वामी अवधूतानंद इंका चितायन, आदर्श इंका किशनी में फर्नीचर मानक के अनुसार नहीं पाया। इस पर उन्होंने डीआईओएस को संबंधित लिपिक के निलंबन का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उक्त कालेजों को डिबार करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम ने बाइक से किया केंद्राें का निरीक्षण
उप जिलाधिकारी घिरोर देवेंद्र सिंह ने बाइक से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान चौधरी राजाराम इंटर कालेज कोसमा में परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण करने पर सामूहिक नकल मिली। एसडीएम वीडियोग्राफी कर केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया है। वहीं एसडीएम किशनी अविनाश कुमार मौर्य ने भी बाइक से कई स्कूलों का निरीक्षण किया।
स्कूल प्रबंधक पर मारपीट का आरोप
गुरुवार को क्षेत्र के ज्वाला प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी इलाबांस के हाईस्कूल के पीड़ित तीन छात्र एसडीएम किशनी अविनाश चंद्र मौर्य से तहसील में मिले। छात्र मोहित यादव, विनय यादव, रोहित ने एसडीएम को प्रार्थना-पत्र देकर शिकायत की कि इस कॉलेज में उनसे नकल कराने के लिए आठ हजार रुपये जबरन मांगे गए। उन्होंने पांच हजार रुपये दे दिये तो तीन हजार रुपये की और मांग की। इनके ना देने पर प्रधानाचार्य के भाई संत कुमार ने उनसे मारपीट की और हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में सिर्फ एक घंटे के लिये कॉपी लिखने दी। केंद्र व्यवस्थापक और स्टाफ फोटो स्टेट कराकर व व्हाट्सएप पर मैसेज कर पेपर आउट कर देते हैं।