{"_id":"69a48210545e5bbb760afceb","slug":"123-kg-of-ganja-was-being-smuggled-from-odisha-to-aligarh-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-154953-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ओडिशा से तस्करी कर अलीगढ़ ले जा रहे थे 123 किलो गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ओडिशा से तस्करी कर अलीगढ़ ले जा रहे थे 123 किलो गांजा
Sun, 01 Mar 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 1 गांजा सहित पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर
मैनपुरी। आरोपी ओडिशा से मादक पदार्थ तस्करी कर अलीगढ़ ले जा रहे थे। शनिवार रात एंटी नारकोटिक यूनिट आगरा और घिरोर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 123 किलो गांजा बरामद किया। रविवार को एसपी ने बताया कि वाहन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। बरामद माल की अननुमानित कीमत 12 लाख रुपये है। पकड़े गए तस्करों को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि शनिवार को थानाध्यक्ष घिरोर अनुज चौहान ने एंटी नारकोटिक यूनिट आगरा के साथ एक सूचना पर क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। सूचना मिली थी कि एक कैंटर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए नगला केहरी के पास पुलिस ने संदिग्ध कैंटर को पकड़ा। पुलिस ने कैंटर के आगे चल रही एसयूवी को भी कब्जे में लिया।
कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमें कोयला लदा था, जब कोयला हटाकर देखा गया तो कई बड़े पैकेट में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद हुए गांजा का वजन 123 किलो से अधिक है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये से अधिक है। पूछताछ करने पर तस्करों ने अपने नाम विशाल निवासी मोहल्ला नादा थाना रोरावर अलीगढ़, सुनील कुमार निवासी इंद्रा नगर खैर रोड था देहली गेट अलीगढ़ और महेश यादव निवासी गांव खेड़ा सुल्तानपुर थाना हसायन हाथरस बताया। पूछताछ में बताया कि वह लोग ओडिशा में अपने संपर्क से गांजा को तस्करी कर अलीगढ़ बिक्री को ले जा रहे थे।
विज्ञापन
-- -- -
खतरे से पहले ही बताते थे कार सवार
एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एसयूवी भी पकड़ी गई है। जिसमें गांजा तस्कर बैठ कर कैंटर के आगे चलते थे, यह लोग मार्ग पर हाेने वाली चेकिंग व अन्य संभावित खतरों के बारे में जानकारी देते थे। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्कर पर पहले भी तीन मामले दर्ज हैं, दो अन्य तस्करों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।