फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   11 year old boy died after being buried under pile of soil

UP: दर्दनाक हादसा...मिट्टी के ढेर में दबा 11 वर्षीय बालक, माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 10 Jan 2026 07:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 10 Jan 2026 07:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। मिट्टी के ढेर में दबकर 11 वर्षीय बालक की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
11 year old boy died after being buried under pile of soil
बालक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली के गांव बीकापुर में शनिवार दोपहर सड़क निर्माण कार्य के दौरान गड्ढा खोद कर एकत्रित किया गया मिट्टी का ढेर 11 वर्षीय किशोर पर पलट गया। जब तक उसे मिट्टी हटा कर बाहर निकाला गया, तब तक किशोर दम तोड़ चुका था। सूचना पर आई पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। किशोर की मौत के बाद परिजन में चीख पुकार मची है। घर में मातम छाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में बीकापुर से रामनगर जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, हाइड्रा से मार्ग के दोनों ओर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे खोद जा रहे हैं, मिट्टी को सड़क किनारे लगाया जा रहा है। शनिवार दोपहर गांव के कुछ बच्चे मिट्टी के ढेर के पास से गुजर रहे थे। तभी गांव निवासी अजब सिंह का 11 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र कच्ची सड़क पर पहुंच गया। अचानक से मिट्टी का ढेर उस पर पलट गया। वह गड्ढे में जा गिरा और ऊपर से मिट्टी में दब गया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


निर्माण स्थल पर कामकाज रुक गया, लोग मिट्टी हटाने के प्रयास में जुट गए। जानकारी होने के बाद पुष्पेंद्र के परिजन भी मौके पर आ गए। सभी चीखते हुए बच्चे को मिट्टी से निकालने की गुहार लगा रहे थे। कुछ देर प्रयास के बाद पुष्पेंद्र को बाहर निकाला गया, मगर उसकी सांस थम चुकी थीं। आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन बदहवास हो गए। सीओ सच्चिदानंद, थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed