{"_id":"57f259714f1c1bab3326f84f","slug":"11-days-will-not-shutter-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिन नहीं उठेंगे बैंकों के शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दिन नहीं उठेंगे बैंकों के शटर
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक शाखा में मिले नकली नोट, मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
दो अक्तूबर से इस माह छुट्टियों का समय शुरू हो चुका है। पूरे माह इस बार 11 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। वहीं त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वाले इन अवकाश के दिनों को ध्यान में रखकर समय से बैंक संबंधी लेनदेन निपटा रहे हैं।
रामबरात, दशहरा, मोहर्रम आदि त्योहार के चलते 11 दिनों तक बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। अवकाश की शुरुआत दो अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। इसके अलावा पांच रविवार समेत कुल 11 दिन के बैंक अवकाश हैं। इन छुट्टियों का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पडे़गा जो त्योहारी सीजन में शादी समारोह आदि आयोजनों के लिए जेवर आदि की खरीदारी करने की सोच रहे हैं।
पितृपक्ष खत्म होने के साथ ही बाजार में भी रौनक दिखने लगी है। वहीं जिन लोगों को इस बार बैंक अवकाश की जानकारी नहीं है वे बेफिक्र हैं। मगर जो लोग इस बारे में जानते हैं वह समय पर ही बैंक संबंधी लेनदेन निपटाते नजर आ रहे हैं। माह की शुरुआत के साथ ही नवरात्र भी शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
इसी माह दशहरा और दीपावली का पर्व भी है। इस माह पांच रविवार के साथ ही आठ अक्तूबर दूसरा शनिवार पडे़गा। 9, 16, 23, और 30 अक्तूबर को भी बैंकों का अवकाश रहेगा। 10-11 अक्तूबर को दशहरा अवकाश, 12 को मोहर्रम की छुट्टी, 22 को चौथा शनिवार और 30 अक्तूबर को दीपावली पर बैंक बंद रहेंगे।