फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   100 crore on account of the woman constable

महिला कांस्टेबल के खाते में आए 100 करोड़

Fri, 16 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Fri, 16 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
100 crore on account of the woman constable
महिला कांस्टेबल के खाते में आए 100 करोड़ - फोटो : अमर उजाला
बंगई दमन दल में तैनात महिला कांस्टेबल रेखा रानी राजौरिया के खाते में 99 करोड़ 99 लाख रुपये आने की बात सामने आई है। इसका खुलासा महिला कांस्टेबल के एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकालने पर हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पीएमओ को फैक्स के माध्यम से भेज दी है। उनका कहना है कि वह सरकारी सेवा में हैं, ऐसे में सरकार को अवगत कराना उनका कर्तव्य है।
विज्ञापन

रेखा रानी राजौरिया आगरा की रहने वाली हैं। वर्तमान में मैनपुरी में दबंगई दमन दल की टीम में तैनात है। गुरुवार शाम को जब वह एटीएम से कैश निकालने गई थी। कैश निकालने के बाद जब खाते का मिनी स्टेटमेंट निकाला तो पहले तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। स्टेटमेंट में दर्शाई गई राशि 999997707.58 करोड़ दर्शा रही थी। एकबारगी यकीन न होने पर रेखा ने तीन बार स्टेटमेंट निकाला तो हर बार राशि उतनी ही बताई गई। महिला कांस्टेबल के खाते में करोड़ों आने की ये खबर कुछ ही देर में महकमे में फैल गई। शुक्रवार को महिला कांस्टेबल ने अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत कराया दिया। रेखा का कहना है कि अगर इस राशि में उन्हें कुछ मिलता है तो वह गरीब अनाथ बच्चों के लिए काम करेंगी। उधर, आगरा में पहले भी इस तरह की गड़बड़ी सामने आई थी। तब बैंक अधिकारियों ने कहा था कि एटीएम के मिनी स्टेटमेंट में बैलेंस में रकम शो हो रही है, किस खाते से जमा कराई गई, इसका विवरण नहीं है। एटीएम कैलीब्रेट कराने के दौरान प्रिटिंग सेटअप में कोई तकनीकी खामी रह गई,जिसके वजह से बैलेंस का गलत प्रिंट निकल रहा है। यह भी इसी तरह का मामला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed