फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   10 pheesadee log hee karate hain aayakar ritarn

10 फीसदी लोग ही करते हैं आयकर रिटर्न

Sun, 13 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 13 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
10 pheesadee log hee karate hain aayakar ritarn
income tax - फोटो : income tax
जिले में पैन कार्ड धारकों में से सिर्फ 10 फीसदी लोग ही आयकर रिटर्न भरते हैं। इसके चलते विशेषज्ञों को आशंका है कि जिले में अभी भी बड़ी संख्या में कालाधन मौजूद है। विभाग के सूत्रों की मानें तो ऐसे लोगों पर आयकर विभाग कभी भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ समय में नव धनाढ्य लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा  हुआ है। आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में मात्र 1.25 लाख लोग पैन कार्ड धारक हैं। इनमें से भी मात्र 15 हजार लोग ही आयकर रिटर्न भरते हैं। इसके चलते आयकर विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अभी भीड़ बड़ी संख्या में लोगों के पास कालाधन है और उनके खिलाफ विभाग कभी भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी आयकर विभाग ने जिले में सौ नव धनाड्यों की सूची बनाई थी। इनको नोटिस भी दिए गए थे। उसके बाद भी डीबीटी योजना के तहत इनमें से बमुश्किल 25-30 फीसदी लोगों ने ही अपना आयकर रिटर्न भरा है।
विज्ञापन

इस संबंध में इनकम टैक्स एडवोकेट दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि करेंसी चेंज की प्रोसेस समाप्त होने के बाद कालाधन रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे में यदि वह अपने अधिवक्ता के माध्यम से 15 दिसंबर तक रिटर्न दाखिल कर देते हैं तो उनको कुछ फायदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि यदि आयकर विभाग के छापे में कालाधन पकड़ा गया तो 30 फीसदी टैक्स के साथ ही दो सौ प्रतिशन हर्जाना भी देना पड़ेगा। इसके चलते कुल काले धन का 90 फीसदी रुपया सरकार के पास चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed