{"_id":"a0c2af45bba0b8e24fcb6fa2075a1caf","slug":"yuwatiaen-angry-to-get-justice-done-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय न मिलने से नाराज युवतियाें ने किया अनशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय न मिलने से नाराज युवतियाें ने किया अनशन
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 21 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत के मामले में पुलिस द्वारा करीब बीस दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने से नाराज मृतक की चारो बहनों ने तहसील परिसर महोबा में अनशन शुरु कर दिया है। युवतियों ने चेतावनी दी है कि यदि पहाड़ मालिक व ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो आमरण अनशन पर बैठ जाएंगी।
थाना पनवाड़ी के ग्राम किल्हौवा निवासी विजय उर्फ ब्रजेश कुमार आर्थिक तंगी के चलते जमाला पहाड़ पर मजदूरी करता था। वह बीकाम की पढ़ाई के साथ ही मजदूरी कर बहनों की पढ़ाई की फीस जमा करता था। 3 मई को पप्पू सिंह नामक युवक ने उसे ट्रैक्टर ले जाने के लिए कहा था, जिससे ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने पप्पू सिंह व अन्य लोगों पर साजिसन हत्या कराए जाने का आरोप लगाते हुए थाना पनवाड़ी में तहरीर दी थी, लेकिन पनवाड़ी पुलिस ने बीस दिन हो जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नवयुवक की मौत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर मृतक की बहनें सरोज, विमलेश, संगीता, अनुसुइया ने गुरुवार से तहसील परिसर में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया। उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह ने एसडीएम कुलपहाड़ को फोन कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही साथ ही थानाध्यक्ष पनवाड़ी को भी मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है। लेकिन शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।