फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Yuvraj defeated Vinay Pehalwan

युवराज सिंह ने विनय पहलवान को दी पटकनी

Wed, 22 Dec 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj defeated Vinay Pehalwan
खरेला (महोबा)। ग्राम कमलखेड़ा के मेला में दंगल का आयोजन हुआ। गहरौली के युवराज सिंह ने अतरार के विनय पहलवान और ब्रजराज रिवई ने अकोना के पहलवान धर्मेंद्र को चित कर दिया
विज्ञापन

ब्लाक चरखारी के ग्राम कमलखेडा में मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेता सागर सिंह और पूर्व प्रधान शिवरतन सिंह ने पहलवानों का परिचय कराकर कुश्ती शुरू कराई। कर्वी के पहलवान राजेश कुमार ने कानपुर के जावेद पहलवान को पछाड़ दिया। कबरई के प्रमोद कुमार ने इलाहाबाद के रामेश्वर पहलवान को चित किया। खरेला के गब्बर सिंह ने गोतमपुर के रामकिशोर को हराया। कुआं के नरेश कुमार ने घटेरा के महेश को हराया, संजय कर्वी ने उरई के राजू पहलवान को चित किया। इसके अलावा 12 से अधिक पहलवानों की कुश्तियां निर्णायक हुई। बीडीसी सदस्य मोहित सिंह ने आगंतुक अतिथियों, प्रतिभागी पहलवानों का आभार जताया। सुमित कुमार, लल्लू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed