फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth worried about education and employment, 7,163 gave suggestions

Mahoba News: शिक्षा व रोजगार के लिए युवा चिंतित, 7,163 ने दिए सुझाव

Wed, 08 Oct 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 08 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth worried about education and employment, 7,163 gave suggestions
महोबा। प्रदेशभर में चल रहे समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में शहर से लेकर गांव तक के नागरिक अपने सुझाव दे रहे हैं। जनपद महोबा में 7,163 लोगों ने अपने सुझाव साझा किए हैं। युवाओं ने अपना सुझाव देते हुए शिक्षा व रोजगार पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

सरकार विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में आम लोगों के विचारों को शामिल कर रही है। इससे वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने और भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के इस विजन में शहर से लेकर गांव तक विकास, उच्च शिक्षा, छह ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था, तकनीकी ताकत और सामाजिक समावेश पर जोर दिया है। इस अभियान में जनपद महोबा के युवाओं ने शिक्षा, रोजगार को लेकर सुझाव दिया है। जिनमें सबसे ज्यादा संख्या 31 वर्ष तक के युवाओं की है। इस अभियान में छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी, किसान, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की विकास यात्रा (पिछले आठ वर्षों की) की जानकारी दी जा रही है और भविष्य की विकास की रूपरेखा (रोडमैप 2047) के लिए सुझाव लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में जिले भर के लोग अपना सुझाव साझा कर रहे हैं। 30 अक्तूबर तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुझाव भेजना है। जिले के युवा वर्ग के लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ज्यादा सुझाव दिए हैं। चंद्रकिशोर वर्मा, डीपीआरओ, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed