{"_id":"5f9069c78ebc3e9bc61cb636","slug":"youth-was-murdered-in-dispute-of-transaction-of-15-thousand-rupees-mahoba-news-knp58987109","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में हुई थी युवक हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में हुई थी युवक हत्या
विज्ञापन
मृतक हिम्मत प्रजापति की फाइल फोटो
- फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में ईंट-भट्ठा मजदूर हिम्मत प्रजापति की हत्या 15 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में हुई थी। नामजद आरोपियों से हिम्मत ने ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने के नाम पर एडवांस के रूप में लिए थे। इसी रुपयों के लेेनदेन के विवाद में आरोपियों ने साजिश के तहत हिम्मत को खूब शराब पिलाई। फिर रस्सी से पैर बांधकर उसे तालाब में फेंक दिया था। इससे पानी में डूबकर हिम्मत की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को पकड़ लिया है। गुरुवार को पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।
भगत सिंह नगर निवासी प्यारेलाल का बेटा हिम्मत प्रजापति (28) ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करता था। 17 अक्तूबर को वह अचानक लापता हो गया था। मंगलवार की सुबह मोहल्ले में स्थित तालाब में हिम्मत का शव मिला था। इस मामले में राठ चुंगी, महोबा निवासी राजेंद्र प्रजापति, भगत सिंह नगर के कमतू और लक्ष्मन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को पकड़ लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपियों का कहना है कि हिम्मत ने ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने के वायदा किया था। इसके एवज में 15 हजार रुपये एडवांस के रूप में लिए थे। इसके बाद से वह न तो मजदूरी करने जा रहा था। न ही एडवांस लिए गए रुपये वापस लौटा रहा था। इसी विवाद में हिम्मत की हत्या की साजिश उन लोगों ने रची थी। इसके तहत वह लोग हिम्मत को अपने साथ ले गए। तालाब के किनारे हिम्मत को खूब शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया, तो पैर में रस्सी बांध कर उसे तालाब में फेंक कर वह लोग भाग निकले थे। थाना प्रभारी दीपक पांडेय ने बताया कि नामजद तीनों हत्यारोपियों को पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हिम्मत प्रजापति की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। उसके लंग्स में पानी भरा मिला है। पुलिस का मानना है कि जीवित दशा में रस्सी से पैर बांधकर हिम्मत को आरोपियों ने तालाब में फेंका था। अगर हत्या कर फेंका जाता तो, लंग्स में पानी नहीं भरा होता।