फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth swindled out of 1.20 lakh on the pretext of a yoga teacher job.

Mahoba News: योग शिक्षक की नौकरी का झांसा देकर युवक से 1.20 लाख ठगे

Mon, 01 Jun 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth swindled out of 1.20 lakh on the pretext of a yoga teacher job.
महोबा। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद में संचालित महर्षि पतंजलि योग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पर योग शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर कबरई के युवक से 1.20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। रुपये मांगने पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के विवेकनगर निवासी रामजीवन अनुरागी ने बताया कि अप्रैल 2025 में योग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एवं छतरपुर के सटई रोड निवासी मोहित यादव घर कबरई आए। बातचीत के दौरान उन्होंने योग शिक्षक की नौकरी लगवाने का आश्वासन देते हुए 1.20 लाख रुपये की मांग की। दावा किया कि दो माह में नौकरी मिल जाएगी। 30 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा और रहने-खाने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन

नौकरी की उम्मीद में रामजीवन ने 28 अप्रैल को 10 हजार, पांच मई को 40 हजार, सात मई को 30 हजार, 14 मई को 10 हजार और 18 मई 2025 को 30 हजार रुपये मोहित यादव को दे दिए। इसके बाद वह कई माह तक नौकरी के संबंध में संपर्क करता रहा लेकिन न नौकरी मिली और न ही रुपये वापस हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आठ फरवरी को मोहित यादव कबरई स्थित घर पहुंचा और रुपये लौटाने व नौकरी दिलाने से इन्कार कर दिया। विरोध पर जातिसूचक शब्द कहकर पीट दिया। पड़ोसी बाबूलाल प्रजापति और शैलेंद्र मिश्रा पहुंचे तो आरोपी भाग निकला।

पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मोहित यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed