फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth found covered in blood, suspected of murder

सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक, गोली मारकर हत्या की आशंका

Mon, 30 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth found covered in blood, suspected of murder
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के धवर्रा गांव में एक युवक सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। पीठ में गोली लगने का निशान है। परिजनों ने युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धवर्रा गांव निवासी रामलाल राजपूत का पुत्र अजयपाल (32) मध्यप्रदेश के नौगांव के समीप स्थित शराब बनाने की फैक्टरी में काम करता था। शनिवार की देर शाम वह घर लौट रहा था। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि गांव से पहले मस्जिद के समीप सड़क किनारे अजयपाल घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर परिजन उसे नौगांव अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने गोली लगने की आशंका जताई, हालत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के चाचा चतुर्भुज ने बताया कि अजय का गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। यदि फैक्टरी में किसी से विवाद हुुआ हो तो इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed