{"_id":"691a17f44f53e8739f058af6","slug":"youth-dies-in-hospital-negligence-alleged-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-119817-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अस्पताल में युवक की मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अस्पताल में युवक की मौत, लापरवाही का आरोप
Sun, 16 Nov 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में बीमारी से ग्रसित एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही विभागीय उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना कबरई के महेवा गांव निवासी कालका प्रसाद (40) काफी समय से बीमार चल रहा था। शनिवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। देर रात उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। मृतक के चाचा प्रह्लाद का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की। इंजेक्शन लगाते ही मरीज की हालत बिगड़ गई और कुछ देर में ही मौत हो गई।
परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हो-हल्ला मचाया। उधर, इलाज कर रहे जिला अस्पताल के डॉ. राजेश भट्ट का कहना है कि मरीज टीबी की बीमारी से ग्रसित था। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया लेकिन परिजन नहीं ले गए। आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं, सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि, शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।