फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   youth died in suspicious circumstances

Mahoba News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Thu, 01 Jun 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
youth died in suspicious circumstances
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के डढ़हतमाफ में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डढ़हतमाफ निवासी अरविंद रैक्वार (30) शादी व अन्य कार्यक्रमों में चाट बनाने का काम करता है। मंगलवार को वह बाइक से चाचा रामप्रसाद के साथ मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के घिसल्ली गांव में एक शादी समारोह में चाट बनाने गया था। वापस लौटते समय उसने गांव में स्थित ससुराल में भोजन किया। बाद में अकौना गांव में समोसे खाए और घर आने लगा। तभी शहर के लवकुशनगर तिराहा के पास इसकी हालत बिगड़ गई। चाचा तुरंत उसे जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed