{"_id":"619548e06a53bc6d376b0589","slug":"youth-assaulted-in-counter-kirtan-program-mahoba-news-knp6645952190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाबी कीर्तन कार्यक्रम में उपद्रव, एक युवक को घसीटकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाबी कीर्तन कार्यक्रम में उपद्रव, एक युवक को घसीटकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के गायत्री मेला चंदौली में मंगलवार की रात आयोजित जवाबी-कीर्तन मुकाबला अराजकता की भेंट चढ़ गया। दो पक्षों में विवाद होने और एक युवक को घसीटकर पीटे जाने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
चंदौली गांव में गायत्री मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले के समापन पर जवाबी-कीर्तन का आयोजन रखा गया। रात करीब 10 बजे जवाबी कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। लोगों ने बृजेंद्र राजपूत को पीटना शुरू कर दिया और घसीटते हुए ले जाने लगे। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने तमंचा तान दिया। जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
उधर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर व्यस्तता रही। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।