{"_id":"6637dff66e43a3c0ac0aa414","slug":"young-man-who-jumped-into-the-well-to-save-his-cousin-died-by-drowning-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-106366-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चचेरे भाई को बचाने कुएं में कूदे युवक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चचेरे भाई को बचाने कुएं में कूदे युवक की डूबकर मौत
Mon, 06 May 2024 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 06 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मझलवारा गांव में खेत में बने कुएं में पैर फिसलने से गिरे चचेरे भाई को बचाने कूदे युवक की डूबकर की मौत हो गई। चचेरे भाई को बाद में ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया।
मझलवारा निवासी कमलेश अनुरागी खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार की सुबह उनका बेटा दीपक (22) और भतीजा कृष (15) खेत गए थे। कृष खेत में बने कुएं से पानी निकालने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। यह देख दीपक उसे बचाने के लिए कूद पड़ा लेकिन वह डूबने लगा।
चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद किसान दौड़ पड़े। रस्सी डालकर कुएं में उतरे किसानों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। दीपक की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दीपक अपने पिता कमलेश का इकलौता बेटा था। उधर, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।