{"_id":"611fef408ebc3e79a01aca9b","slug":"young-man-s-body-found-in-hotel-room-stir-mahoba-news-knp6472913153","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में युवक का नग्नावस्था में मिला शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के कमरे में युवक का नग्नावस्था में मिला शव, हड़कंप
विज्ञापन
महोबा। शहर के आल्हा चौक स्थित नायाब होटल के एक कमरे में युवक का नग्नावस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। कमरे की कुंडी अंदर से बंद होने पर होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सीओ, तहसीलदार व कोतवाली पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर कमरे की कुंडी तोड़ी और शव बाहर निकाला। कमरे व मृतक के मुंह से सल्फास की गंध आने से युवक के जहर खाकर जान देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के गांधीनगर निवासी आदेश गुप्ता (38) मोबिल आयल की दुकान किए था। घरेलू विवाद के चलते 18 अगस्त को आदेश ने नायाब होटल में एक कमरा लिया और एक दिन रुकने की बात कही। होटल मालिक ने 19 अगस्त को कमरा खाली करने के लिए कहा तो एक दिन और कमरे की जरूरत होने की बात कही। शुक्रवार की सुबह 11 बजे होटल मालिक मसूद अहमद अंसारी ने कमरा पहुंचकर कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई आहट न मिलने पर आशंका हुई। तब उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रामप्रवेश राय, तहसीलदार बालकृष्ण सिंह, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने वीडियोग्राफी कराते हुए कमरे की कुंडी तुड़वाई। जहां से युवक का नग्नावस्था में शव बरामद हुआ। मृतक के मुंह से सल्फास की गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी पूनम ने आरोप लगाया कि बंटवारे को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था। जिससे पति परेशान रहते थे। इसी बात को लेकर विवाद होता था। घटना से मृतक की पत्नी व दो बच्चे तनिष्का और लक्ष्य का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल प्रभारी का कहना है कि कमरे से जहर की शीशी आदि बरामद हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार का कोई आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी है।

रोती-बिलखती मृतक की पत्नी और बच्चे- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन