{"_id":"57e427764f1c1bff44a85017","slug":"young-man-killed-with-sharp-weapons-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में धारदार हथियार से युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में धारदार हथियार से युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा चरखारी के मोहल्ला खंदिया निवासी युवक को बाइक सवार दो लोग अपने साथ ले गए। बाद में युवक का खून से लथपथ शव अस्पताल में छोड़कर भाग गए। युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। मृतक के भाई का आरोप है कि दो अज्ञात फौजियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो अज्ञात फौजियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला खंदिया निवासी मनीष (25) पुत्र बादल रैकवार से दो लोग आए दिन मिलने आया करते थे। परिजनों के मुताबिक, आने वाले दोनों लोग कई बार फौजी की वर्दी में होते थे। जिनका नाम नहीं पता। बुधवार शाम को भी बाइक से यही दो लोग आए और मनीष को घर से अपने साथ ले गए। रात में मनीष के परिजनों को सूचना मिली कि मनीष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। लेकिन तब तक मनीष की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार किए जाने के घाव पाए गए। परिजनों ने मनीष की हत्या कर शव अस्पताल में फेंके जाने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई कमल रैकवार ने कोतवाली चरखारी में तहरीर सौंपी। तहरीर में दो अज्ञात फौजियों पर भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही सीओ गुरुदयाल कटियार, कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल की। तहरीर के आधार पर कोतवाली में दो अज्ञात फौजियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। परिजनों का कहना है कि आरोपी फौजी हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन