{"_id":"58b9a0754f1c1bbd568358d4","slug":"young-man-killed-in-a-road-accident-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
भात भरने आए परिवार के साथ हादसा, 7 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली चरखारी के गांव गोरखा निवासी हरिश्चंद्र (35) पुत्र कड़ोरीलाल कुलपहाड़ आया था। पैदल घर लौटते समय सुगिरा और भरवारा मार्ग में पठारी सड़क के पास वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घायल को देखा तो इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। इस पर कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी पंकज (8) पुत्र किशनलाल शुक्रवार को पैदल अपने घर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव गहरा निवासी केदार सिंह (60) पुत्र कमल सिंह बाइक से घर जा रहा था। बाइक फिसल जाने से वह गिरकर घायल हो गया।
अन्य दुर्घटनाओं में अशोक (30) व खेमचंद्र भी घायल हुए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर चोटें आई है।