फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Young man hanged himself in the dispute of sharing of honor

मान बंटवारे के विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 10 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself in the dispute of sharing of honor
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के भगारी गांव में जमीन और मकान के बंटवारे में हिस्सा कम मिलने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भगारी गांव निवासी मुन्ना (40) पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह नौगांव में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। एक सप्ताह पहले मुन्ना अपने गांव आया था। यहां पर जमीन और मकान का बंटवारा हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि बंटवारे में चार भाइयों पूरन, संतोष, धरनीधर और नारायण ने पुश्तैनी मकान में हिस्सा ले लिया, जबकि सबसे छोटे भाई मुन्ना को हिस्सा नहीं दिया। इससे वह नाराज था। मंगलवार की रात मुन्ना ने घर के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर की पाइप में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से मृतक की दो पुत्री मनता और बबली और दो पुत्र बबलू और धीरू का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अजनर के एसआई हरिश्चंद्र मिश्रा ने गांव पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed