{"_id":"663929ea6ef23370b60f3d44","slug":"young-man-hanged-himself-after-a-dispute-with-his-wife-mahoba-news-c-224-1-ori1001-114375-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाया
Tue, 07 May 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 07 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
उरई। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब उसके कमरे में गए तो उसका शव फंदे से लटका देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी जियालाल (42) ने रविवार की रात कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि जियालाल प्लंबर था और काम से लौटने के बाद शराब पीकर घर आया था। इसके बाद वह पत्नी रेखा से विवाद करता था। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था।
रविवार को वह शराब के नशे में आया और उसके पत्नी से विवाद करना शुरू कर दिया। जब पत्नी ने विरोध किया तो वह गुस्से में कमरे में गया और फंदा लगाकर जान दे दी। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।