फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Young man commits suicide by hanging five days before marriage

Mahoba News: शादी से पांच दिन पहले युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 17 Feb 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 17 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging five days before marriage
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के टुड़र गांव में रविवार की रात युवक ने शादी से पांच दिन पहले फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टुड़र गांव निवासी लीलाधर नामदेव का बेटा विमलेंद्र नामदेव (24) कपड़ा सिलाई का कार्य करता था। उसकी शादी जनपद हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में तय हुई थी। 22 फरवरी को बरात जाना था। शाम को विमलेंद्र परिजनों को कुछ बताए बिना ही घर से निकल गया। उसने गांव के बाहर महुआ के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। खेत से लौट रहे ग्रामीणों ने युवक को फंदे पर लटकता देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पिता लीलाधर ने बताया कि शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। उप्रभारी थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed