फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   yojnabaddha tarike se padhai kare

योजना बद्ध तरीके से करें पढ़ाई, आत्मविश्वास मजबूत कर दें परीक्षा

Sat, 10 Apr 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
yojnabaddha tarike se padhai kare
अंजलि - फोटो : MAHOBA
महोबा। कोरोना संक्रमण के बीच यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई की बोर्ड परीक्षाएं आठ मई से हैं। परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। कोविड-19 के चलते पहली बार ऑनलाइन पढ़ाई होने से परीक्षार्थियों में तनाव की स्थिति है। मनोचिकित्सक परीक्षार्थियों को आत्मविश्वास से परीक्षा देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड -19 के चलते करीब साल भर तक स्कूल बंद रहे तो छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से कोर्स पूरा कराया गया। कुछ समय स्कू्ल भी खुला। ऐसे में बेहतर तैयारी न होने कई छात्रों का आत्मविश्वास डगमगा रहा है। इसको लेकर छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मनोचिकित्सक से समस्या के निदान के लिए राय ले रहे हैं। राजकीय हाई स्कूल लमौरा के प्रधानाचार्य जगदेव वर्मा कहते है कि कॉलेज खुलने पर बच्चों को कोरोना का डर था। विद्यालय खुलने पर कम विद्यार्थी आए, कोर्स पूरा करा दिया गया है, फिर भी कोरोना संक्रमण काल में शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं विद्यार्थी
हरवंश इंटर कालेज के कक्षा 10 कीं छात्रा साक्षी का कहना है कि कोरोना के कारण पढ़ाई तो बहुत प्रभावित हुई है, कॉलेज यदि शुरू से खुलते तो कोर्स का रिवीजन अच्छे से हो जाता, अब केवल मॉडल पेपर से पढ़ाई कर रहे है। परीक्षा का हल्का डर भी है कि कही पेपर कठिन न आ जाये ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 12 की छात्रा अंजलि का कहतीं है कि लॉक डाउन के समय ऑनलाइन क्लास जरूर लगी लेकिन विद्यालय जैसी पढ़ाई नही हुई। कोचिंग का सहारा लेना पड़ा , विद्यालय लॉक डाउन के बाद खुले लेकिन कोर्स बहुत जल्दी कराया गया । अच्छे नंबरों के लिए अधिक मेहनत कर रहे लेकिन डर है कि नंबर कम न हो जाएं।
समस्या हो तो यहां करें संपर्क
मनोसामाजिक कार्यकर्ता प्रेमदास कहते हैं कि बोर्ड परीक्षा या अन्य कोई सवाल जिससे आप परेशान हैं तो हेल्पलाइन नंबर 7309724176 पर कॉल करें। उन्होंने बताया कि जिले भर से रोजाना 20 से 25 लोग कॉल कर संपर्क करते हैं। जिसमें खासकर कोरोना संक्रमण और बोर्ड परीक्षा के तनाव को लेकर परीक्षार्थी सवाल करते हैं। उनकी समस्या को लेकर काउंसलिंग की जा रही है।

विद्यार्थियों में परीक्षा के दौरान तनाव होने लगता है, जो मन एवं शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। तनाव से बचने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करें। अपने अंदर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। परीक्षा के दौरान पूरी नींद ले अगर समस्या हो तो जिला अस्पताल के मन कक्ष में संपर्क करें।
अंकिता गुप्ता, (साइकोलॉजिस्ट)

साक्षी

साक्षी- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed