फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Yoga of two minutes, remove disease

योगाभ्यास को लेकर दिखा उत्साह, योग से निरोग रहने का दिया संदेश

Mon, 21 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Yoga of two minutes, remove disease
महोबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में जगह-जगह शिविरों के आयोजन कर योगाभ्यास किया गया। अधिकांश लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते घरों में योग व प्राणायाम करके निरोग रहने का संदेश दिया। युवाओं व बच्चों ने योग के वीडियो आयुष कवच एप में अपलोड किए। जिन्हें पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

योग दिवस पर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने अपने आवास पर योगाभ्यास किया। कहाकि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन और दिमाग को एकाग्र रखने में मदद करता है। पुलिस लाइन समेत सभी थानों में पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में कानपुर प्रांत संगठन मंत्री सुनील, हरीश पुरवार, माधवी पुरवार, विद्यालय के प्रबंधक उमाशंकर गुप्ता, प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा आदि ने योग प्राणायाम कर योग की क्रियाएं बताईं। इस दौरान शिक्षिकाओं ने योग दिवस से संबंधित आकर्षक रंगोली सजाई।
विज्ञापन

भाजपा ने सभी 11 मंडलों में विश्व योग दिवस मनाया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक आशीष शुक्ला, जेपी अनुरागी, रोहित शर्मा, योगाचार्य सकिन गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे। शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल में योग दिवस पर योग व प्राणायाम के फायदे बताए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य मानसिंह निराला के अलावा छात्र-छात्राएं, शिक्षक शामिल हुए। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर के नेतृत्व में बुंदेलों ने योग किया। कार्यक्रम में पंकज चौरसिया, शैली, पवित्र पाटकर, ग्यासी, दिनेश खरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार: अवधूतानंद इंटर कॉलेज अंडवारा विजयपुर खेल मैदान में योग दिवस पर कई गांव के लोग जुटे। कार्यक्रम में खेलकूद समिति के अध्यक्ष सुनील राजपूत, योगाचार्य विनोद तिवारी, ग्राम प्रधान अंडवारा रामसहाय राजपूत, विजयपुर प्रधान दयाराम मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार- सरस्वती विद्यामंदिर में योगाभ्यास कराया गया। जिसमें योग गुरु गनेश दीक्षित, पालिकाध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी, विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर स्वर्णकार मौजूद रहे। थाने में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। पनवाड़ी संवाद के अनुसार- प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में योग दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें योग व प्राणायाम कराया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष पनवाड़ी विजय कुमार, ब्रह्मकुमारी राजेश, हरिकृष्ण आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. नारायणदास के निर्देशन में योग वेलनेस सेंटर में योग दिवस मनाया गया। वर्चुअल माध्यम से करीब दो सैकड़ा लोग जुड़े और योग के तरीके सीखे।

एसपी आवास में योगाभ्यास करतीं एसपी सुधा सिंह

एसपी आवास में योगाभ्यास करतीं एसपी सुधा सिंह- फोटो : MAHOBA

महिला थाने में योग करतीं महिला पुलिसकर्मी

महिला थाने में योग करतीं महिला पुलिसकर्मी- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed