{"_id":"5eee47168ebc3e430d56297d","slug":"yoga-day-to-be-celebrated-through-digital-media-platform-dm-mahoba-news-knp5666505120","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से मनाया जाएगा योग दिवस : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से मनाया जाएगा योग दिवस : डीएम
विज्ञापन
महोबा। सरकार के निर्देश पर इस बार 21 जून को छठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से मनाया जाएगा। सभी लोग अपने-अपने घर पर ही योग करेंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए किसी भी प्रकार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।
इस आयोजन का प्रचार-प्रसार व जनसमुदाय द्वारा घर बैठे भागीदारी करने के लिए सोशल मीडिया वाट्सएप, यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि का प्रयोग किया जाएगा। डीएम एके तिवारी ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा योगा एंड कॉमन योगा प्रोटोकॉल का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन सोशल मीडिया व टेलिविजन पर आयोजित किया जा रहा है। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने परिवार के साथ 21 जून को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक योगाभ्यास करें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिए जिला सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि योग दिवस के मौके पर सभी लोग योग अवश्य करें और इसको अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग करके आप स्वयं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य बना सकते हैं।
हैशटैग योगा विथ सीएम पर डालें वीडियो और जीतें इनाम
महोबा। डीएम ने बताया कि 21 जून को होने वाला छठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस बार घरों पर मनाया जाएगा। आयुष कवच एप में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद घर बैठे योगा करने वाले अपना तीन से पांच मिनट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में हैशटैग योगा विथ सीएम योगी में डाल सकते हैं। उसी दिन शाम को विजेताओं के नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी और उन्हें बाद में पुरस्कृत किया जाएगा।