फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Yellow alert in several districts of Bundelkhand on 30th and 31st

Mahoba News: बुंदेलखंड के कई जिलों में 30 और 31 को येलो अलर्ट

Sun, 29 Mar 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 29 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert in several districts of Bundelkhand on 30th and 31st
झांसी। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुंदेलखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 30 और 31 मार्च को येलो अलर्ट जारी होने से इस क्षेत्र में बादलों की गड़गड़ाहट (मेघगर्जन) के साथ ही बिजली गिरने (वज्रपात) के भी आसार हैं। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाने से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को दिन का पारा 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान होने से झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अब ईरान के आसपास संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहुंचने से पहले पश्चिमी यूपी में रविवार तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। यही स्थिति झांसी में भी देखने को मिलेगी। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि यहां सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। झांसी मंडल के तीनों जिलों के अलावा हमीरपुर और महोबा में भी मेघगर्जन/वज्रपात की आशंका है। 31 मार्च को पूरे बुंदेलखंड में ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि तेज हवा अथवा वज्रपात से बागान, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। पकी हुई फसल की जल्द कटाई करें और सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed