{"_id":"65107cd2a6e0fb74310594d5","slug":"wreck-of-infectious-diseases-two-including-girl-died-due-to-fever-mahoba-news-c-225-1-mah1001-1769-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, बुखार से बालिका समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, बुखार से बालिका समेत दो की मौत
Sun, 24 Sep 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। बुखार और पेटदर्द के मरीजों की जिला अस्पताल में भरमार है। रविवार को बुखार से पीड़ित बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में छह मरीजों को जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया गया।
मौसम में बदलाव से डायरिया, बुखार व पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा मलेरिया व डेंगू के मरीज भी सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि जिला अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है। कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव निवासी शंकर की सात वर्षीय पुत्री सोनिया दो दिन से बुखार व पेट दर्द से पीड़ित थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसी तरह कस्बा कुलपहाड़ के सतियनपुरा निवासी अशोक (52) की बुखार के चलते मौत हो गई। घटनाओं से परिजन गमगीन हो गए। रविवार को अवकाश का दिन होने के बाद भी इमरजेंसी में बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। कुंवर, देवका, गुड़िया समेत छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें वार्डों में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस समय खान-पान में सावधानी व मच्छरों से बचाव की जरूरत है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -