फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Workers are killed by cutting the throat of harvest

फसल काट रहे श्रमिक की गला काटकर हत्या

Fri, 03 Apr 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Fri, 03 Apr 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Workers are killed by cutting the throat of harvest
 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरौरा डांग में खेत की कटाई करने गए श्रमिक की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। सुबह खेत पहुंचे मालिक ने श्रमिक का लहूलुहान शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर कोतवाली प्रभारी को हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के  निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम चितैयन निवासी विश्वनाथ (45) पुत्र भगोला ग्राम कुरौरा डांग में अपनी बहन के घर रहकर मजदूरी करता था। उसने गांव के ही अमर सिंह पुत्र बालादीन यादव का खेत फसल कटाई के लिए ठेके पर लिया था। बुधवार की रात वह फसल की कटाई करने खेत पर गया था। तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगाें ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। सुबह फसल की कटाई का जायजा लेने पहुंचे खेत मालिक अमर सिंह ने विश्वनाथ का शव देख उसके होश उड़ गए। जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीणाें की भीड़ खेत पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक केके गहलोत ने कोतवाली प्रभारी को जल्द से जल्द हत्यारे का सुराग लगाकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। मृतक के भांजे भागीरथ पुत्र रतनपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कोतवाली चरखारी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर एसआई संजीव कुमार पाल का कहना है कि  मृतक और उसके भतीजों के बीच ग्राम चितैयन में स्थित भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते भतीजाें की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed