{"_id":"58bc582d4f1c1b5453e7edcc","slug":"worker-s-body-was-found-in-the-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में मिला मजदूर का शव
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आल्हा चौक पर 10 दिन से बेसहारा घूम रहे मजदूर की शनिवार की रात मौत हो गई। उसका शव अंबेडकर पार्क में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों को कहना है कि युवक बीमार था। उपचार के अभाव में उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
एम्स की मांग को लेकर आल्हा चौक पर अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार और उनके साथियों ने बताया कि 10 दिन पहले एक बेसहारा युवक उनके पास आया, जो अपना नाम पप्पू कुशवाहा (35) निवासी बेलाताल बता रहा था। बुंदेली समाज उसे दोनों वक्त भोजन देता था। रात में वह अंबेडकर पार्क में ही सो जाता था। बताया कि चार दिन पहले उसकी तबियत बिगड़ गई। तब उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसका उचित उपचार नहीं किया गया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह पप्पू कुशवाहा का शव अंबेडकर पार्क में पड़े होने की सूचना लोगाें ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि युवक की मौत बीमारी के चलते हुई। कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। युवक के परिजनों को जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन