{"_id":"63fba6a5552f6049ea05ca94","slug":"worker-dies-due-to-electrocution-while-setting-up-tent-mahoba-news-c-12-1-98549-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: टेंट लगाते समय करंट लगने से श्रमिक की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: टेंट लगाते समय करंट लगने से श्रमिक की मौत, मचा कोहराम
Mon, 27 Feb 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महोबा जिले के बिलरही गांव में शादी समारोह के लिए टेंट लगाते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से लोहे का पाइप टकरा जाने से करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई। बिलरही गांव निवासी रामकृपाल यादव के पुत्र की शादी है। रविवार को मंडप होने के चलते रिश्तेदारों और ग्रामीणों के लिए भोजन का इंतजाम किया जा रहा था।
इसके लिए टेंट लगवाया जा रहा था। बिलरही गांव का ही उमेश राठौर (19) घर में टेंट लगा रहा था। लोहे का पाइप लगाते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार पाइप में छू गया। करंट दौड़ने से उमेश झुलस गया और अचेत होकर गिर गया।
घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई तो बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। आसपास मौजूद लोग व परिजन उमेश को जिला अस्पताल लाए। वहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से पिता रामप्यारे, मां शिमलादेवी और भाई संतोष का रो-रोकर बुरा हाल है।