{"_id":"610d77808ebc3ec22d4091a3","slug":"worker-dies-due-to-electric-cable-inserted-illegally-mahoba-news-knp6447283118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तरीके से डाली गई बिजली केबिल के करंट से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध तरीके से डाली गई बिजली केबिल के करंट से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
मृतक कुंजीलाल कुशवाहा की फाइल फोटो
- फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। अवैैध तरीके से खेत पर डाली गई बिजली केबिल में कट होने से करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना श्रीनगर के इमिलिया गांव निवासी कुंजीलाल कुशवाहा (58) शुक्रवार को गांव के ही तुलसीदास कुशवाहा के यहां मजदूरी करने खेत जा रहा था। तभी रास्ते में अवैध रूप से बरातीलाल कुशवाहा अपने खेत पर बिजली की केबल डाले था। केबल में कट होने से कुंजीलाल करंट की चपेट में आ गया और खेत में ही अचेत होकर गिर गया।
आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। श्रमिक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी गई। विद्युत विभाग के अवर अभियंता विनय सिंह का कहना है कि करंट से मौत की सूचना मिली है। जिसकी जांच कराई जाएगी।