{"_id":"6199359d5bc651219c0d97a7","slug":"women-who-arrived-as-customers-blew-jewelery-worth-lakhs-mahoba-news-knp6651361106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर पहुंची महिलाओं ने उड़ाए सात लाख के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक बनकर पहुंची महिलाओं ने उड़ाए सात लाख के आभूषण
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बे के सदर बाजार स्थित ज्वैलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची तीन महिलाओं ने 142 ग्राम वजन के सोने के आभूषण उड़ा दिए। महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार ने आभूषण गायब देखे तो उसके होश उड़ गए। आभूषणों की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कराए, जिसमें तीन महिलाएं जाते नजर आ रही हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
चरखारी निवासी लल्लू सोनी की सदर बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है। दोपहर के समय तीन महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पहुंची और सोने के आभूषण दिखाने की बात कही। आभूषण दिखाने के दौरान महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझा लिया। पहले झुमकी, फिर टॉप्स और पैंडल देखने के दौरान महिलाओं ने 42 ग्राम वजन की 4 जोड़ी झुमकी, 45 ग्राम वजन की सात जंजीर, 25 ग्राम वजन के चार जोड़ी कान के टॉप्स व 30 ग्राम वजन के छह जोड़ी पैंडल पार कर दिए।
महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार ने आभूषण गायब देखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। दुकान में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने पर आसपास के कैमरे खंगाले गए। जिसमें तीन महिलाएं दुकान से जाते नजर आ रही हैं। दिनदहाड़े लाखों की टप्पेबाजी होने से व्यापारियों में आक्रोश है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।