{"_id":"68891a45c159f8806901f7e5","slug":"women-should-become-self-reliant-by-starting-their-own-business-mahoba-news-c-225-1-mah1001-116631-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: स्वयं का व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: स्वयं का व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं
Wed, 30 Jul 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे 14 दिवसीय सॉफ्ट टॉय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। सफल प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिला प्रशिक्षुओं को संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय की समीक्षा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण के बाद ऋण लेकर स्वयं का व्यवसाय करें और आत्मनिर्भर बन विकास की मुख्य धारा से जुड़ें। संस्थान के निदेशक रामकुमार वर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है। अलग-अलग ट्रेडों का प्रशिक्षण देकर जरूरमंदों को हुनरमंद बनाया जा रहा है। बताया कि अगले माह मोबाइल रिपेयरिंग, डेयरी फार्मिंग, मुर्गी पालन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर विनय कुमार, संकाय सदस्य अरुण कुमार उपाध्याय, दीपा रैकवार, अशोक साहू, राहुल गुप्ता, सुरेंद्र, भूषण, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।