फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women injured by bus collision, crowd crushes driver-operator

बस की टक्कर से महिला घायल, भीड़ ने चालक-परिचालक को पीटा

Wed, 26 Jul 2017 10:37 PM IST
महोबा
महोबा Updated Wed, 26 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Women injured by bus collision, crowd crushes driver-operator
accident - फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स
झांसी मिर्जापुर हाईवे में महोबकंठ थाने के सामने राठ डिपों की एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस के चालक और परिचालक की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने थाना महोबकंठ में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन



कस्बा महोबकंठ निवासी पिंकी24 पुत्री कौशल किशोर रावत बाइक से घर जा रही थी थाना महोबकंठ के सामने बाइक जैसे ही पहुंची पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीणों ने थाने के ही सामने बस के चालक मोहम्मद खालिक और परिचालक आशुतोश मिश्रा की जमकर पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर बस चालक ने बस खड़ी कर दी। जिससे सवारियों ने जमकर हो हल्ला मचाया। बाद सवारिायों को दूसरी बस से गंतब्य स्थान के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक मोहम्मद खालिक ने एक दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दे दी है। जबकि पिंकी ने बस से टक्कर मार कर घायल करने की तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने दोनों की तरफ से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed