फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman killed in road accident, husband injured

Mahoba News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

Sat, 25 Mar 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 25 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in road accident, husband injured
महोबा/चरखारी। मजदूरी कर बाइक से लौट रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव निवासी राजेश (34) अपनी पत्नी रानी (30) के साथ बाइक से मजदूरी करने बम्हौरी गांव गया था। काम करके दंपती वापस घर लौट रहे थे। तभी रायनपुर चरखारी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दंपती उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रानी को मृत घोषित कर दिया जबकि पति की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार शनिवार को सालट गांव स्थित हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्घालुओं से भरे ई-रिक्शा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार खरेला निवासी काशीप्रसाद, उसकी पत्नी शकुंतला, पुत्र सुनील व रामफल घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed