फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman fell on the road due to bike bouncing in the pit, died

Mahoba News: गड्ढे में बाइक उछलने से सड़क पर गिरी महिला, मौत

Tue, 29 Aug 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman fell on the road due to bike bouncing in the pit, died
खरेला (महोबा)। चरखारी-खरेला मार्ग पर पूछा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक के गड्ढे में उछलने से पीछे बैठी महिला की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। मृतका रक्षाबंधन पर्व पर भाई को राखी बांधने के लिए मायके जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। त्योहार से पहले महिला की मौत से परिजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के थाना मुस्करा के बसवारी गांव निवासी हृदेश राजपूत की पत्नी अंगूरी राजपूत (35) मंगलवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर अपने पिता फूल सिंह के साथ बाइक से मायके तहसील चरखारी के छानीखुर्द गांव जा रही थी। तभी पूछा बस स्टैंड के पास हर घर नल योजना के तहत खोदी गई सड़क के गड्ढे में बाइक उछल गई। जिससे महिला सड़क पर गिर गई। सिर पर गंभीर चोट आने पर पिता व राहगीर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने के लिए कार्यदायी संस्था ने सड़कें खोद दी हैं लेकिन उन्हें दुरुस्त नहीं कराया गया। जिससे हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। महिला की मौत से दो पुत्रियों दीपांशी व कामिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed