फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman commits suicide by hanging herself

Mahoba News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 03 Nov 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में एक महिला ने कमरे की अंदर से कुंडी बंदकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दरवाजे तोड़कर शव को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
कस्बा कबरई के किदवईनगर निवासी पुष्पेंद्र कुशवाहा डंपर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। दिवाली पर्व नजदीक होने के चलते शुक्रवार की सुबह वह मकान के दरवाजे की पुताई कर रहा था जबकि उसकी पत्नी रोशनी (22) व डेढ़ वर्षीय पुत्री काव्या अंदर थी। दोपहर के समय जब पुष्पेंद्र भोजन करने के लिए गया तो कमरे की अंदर से कुंडी बंद होने पर आशंका हुई। आवाज लगाने पर कोई आहट नहीं मिला। तब दरवाजा तोड़कर देखा तो रोशनी का शव पंखे के हुक से अंगोछा के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। महिला को किसी तरह फंदे से नीचे उतारकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। पत्नी ने यह कदम क्यों उठाया, यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed