फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman beaten, accused of causing abortion after demand for car and Rs 10 lakh dowry not met

Mahoba News: दहेज में कार और 10 लाख की मांग पूरी न होने पर महिला काे पीटा, गर्भपात का आरोप

Sat, 09 May 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 09 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten, accused of causing abortion after demand for car and Rs 10 lakh dowry not met
महोबा। दहेज में कार व 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर महिला से मारपीट और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पीजीआई सैफई में तैनात स्वास्थ्यकर्मी पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




थाना श्रीनगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2025 को दिलीप सोनी निवासी लखन कॉलोनी स्टेशन सड़क अतर्रा जनपद बांदा के साथ हुई थी। पति वर्तमान में आयुर्वेदिक विज्ञान संस्थान (पीजीआई) सैफई जनपद इटावा में रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। पिता ने शादी में मांग के अनुसार सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन फॉर्च्यूनर कार व 10 लाख रुपये और मांग करने लगे। समझाने पर भी ससुरालीजन नहीं माने।
विज्ञापन




आरोप है कि ससुरालीजन उसके साथ गलत व्यवहार करने लगे। कई दिनों तक भूखा रखने के साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मायके आने पर उसे समझाया गया। दूसरी विदा होने पर भी उत्पीड़न कम नहीं हुआ। कई बार गला दबाकर व छत से फेंककर मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पति भी शारीरिक शोषण करने लगा। 15 फरवरी 2026 को उसे जबरन गोली खिलाकर गर्भपात कराया गया। नौ मार्च को उसके ससुर कमरे में आए और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके जेवर भी छीन लिए। तब पीड़िता ने महिला थाना महोबा में तहरीर दी। थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला ने बताया कि पति, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed