फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wife and two daughters were stoned to death for not having a son

Mahoba News: बेटा पैदा न होने पर पत्नी व दो पुत्रियों की पत्थर से कूंचकर हत्या

Tue, 18 Jul 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Wife and two daughters were stoned to death for not having a son
महोबा। शहर के मोहल्ला समद नगर में सोमवार की रात करीब दस बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। बेटा पैदा न होने पर शराब के नशे में पति ने पत्नी व दो बेटियों की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। आरोपी के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

समदनगर निवासी देवेंद्र विश्वकर्मा कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की शाम वह प्रतिदिन की तरह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। बाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई। इससे गुस्साए पति ने पत्नी राजकुमारी (35) का सिर पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मां को बचाने दौड़ीं दो पुत्रियों आरुषि (09) व सोनाक्षी (05) की भी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान के बाहर का ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। काफी देर से कहासुनी होने पर जब देवेंद्र का पिता ठाकुरदीन नीचे उतरा तो उसे घटना की जानकारी हुई। शोर-शराबा मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और मकान में बाहर से लगा ताला तोड़ा। एसपी अपर्णा गुप्ता, अपर एसपी सत्यम, सीओ रामप्रवेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपी के पिता ने बताया कि उसका पुत्र नशे का आदी था। बेटा न होने पर पत्नी से आए दिन विवाद करता था। कभी रोटी तो कभी सब्जी अच्छी न बनने की बात कहकर प्रतिदिन विवाद करता था। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed