फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wife and two daughters killed in Mahoba for not having a son

दरिंदगी की इंतेहा: बेटा न होने पर हैवान बना शख्स, पत्नी और दो बेटियों की पत्थर से कुचलकर हत्या

Tue, 18 Jul 2023 12:47 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 12:47 AM IST
सार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान का बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। आरोपी के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर तीनों शवों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Wife and two daughters killed in Mahoba for not having a son
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा शहर के मोहल्ला समद नगर में सोमवार की रात करीब दस बजे दिलदहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर दिया। बेटा पैदा न होने पर शराब के नशे में पति ने पत्नी व दो बेटियों की पत्थर से कूचकर हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान का बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। आरोपी के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर तीनों शवों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


समदनगर निवासी देवेंद्र विश्वकर्मा कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की शाम वह प्रतिदिन की तरह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। कहासुनी के बाद मामला बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इससे गुस्साए पति ने पत्नी राजकुमारी (35) का सिर पत्थर से कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

मां की मारपीट होती देख दौड़ी दो पुत्रियां आरूषि (09) व सोनाक्षी (05) की भी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान के बाहर का ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। काफी देर से कहासुनी होने पर जब देवेंद्र का पिता ठाकुरदीन नीचे उतरा तो उसे घटना की जानकारी हुई। शोर-शराबा मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और मकान का बाहर से लगा ताला तोड़ा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही एसपी अपर्णा गुप्ता, अपर एसपी सत्यम, सीओ रामप्रवेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपी के पिता ने बताया कि उसका पुत्र नशे का आदी था। बेटा न होने पर पत्नी से आए दिन विवाद करता था। कभी रोटी तो कभी सब्जी अच्छी न बनने की बात कहकर प्रतिदिन विवाद करता था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की है। दिलदहला देने वाली इस घटना ने सभी को झकझोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed