फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   When the municipality removed the encroachment, vehicles occupied it.

Mahoba News: पालिका ने हटवाया अतिक्रमण तो वाहनों ने जमाया कब्जा

Mon, 10 Nov 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 10 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
When the municipality removed the encroachment, vehicles occupied it.
महोबा। जिला अस्पताल की बाउंड्री के पास से हटाया गया अतिक्रमण दो दिन बाद फिर हो गया है। नगर पालिका के अमले ने पटरी दुकानदारों को यहां से हटाया तो निजी एंबुलेंस संचालकों ने कब्जा जमा लिया। दो दिन पहले साफ नजर आने वाले इस मार्ग की स्थिति अब फिर से पहले जैसी हो गई है। नगर पालिका के ईओ का कहना है कि इस सड़क को अब पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में रोडवेज बस स्टैंड में बसों और जिला अस्पताल में एंबुलेंस व अन्य वाहनों की आवाजाही रहती है। अस्पताल के बाहर सड़क किनारे गुमटी दुकानदारों के अतिक्रमण कर लिया था। इससे जाम की स्थिति बन रही थी। पालिका और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ छह नवंबर को अतिक्रमण हटाया था। इसमें बाउंड्री के किनारे खुली सभी दुकानों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। इससे सड़क काफी चौड़ी नजर आने लगी थी लेकिन दो दिन बाद फिर से हालात पहले जैसे हो गए हैं। कुछ दुकानदारों ने अपनी गुमटी या अस्थाई टिन-टप्पर हटा दिए जाने के बाद हाथ-ठेला लगाकर मौके पर दुकान लगा ली है तो कुछ दुकानदारों ने फिर से पहले की तरह ही दुकानें लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि प्रशासन ने सख्ती करके जो जगह खाली कराई थी, उसमें निजी एंबुलेंस संचालकों ने कब्जा जमा लिया है। अब अस्पताल की दीवार के किनारे निजी एंबुलेंस खड़ी की जाने लगी हैं। इससे चौड़ी दिखने वाली सड़क पर दोबारा जाम लगने लगा है। उधर, नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार का कहना है कि सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया जाना है। सोमवार को वह निरीक्षण करके दोबारा कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed