{"_id":"67364c2ce70d1814a70726e4","slug":"when-the-husband-got-angry-over-beating-the-son-the-woman-committed-suicide-by-consuming-poison-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-110358-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बेटे को पीटने पर पति हुआ नाराज तो महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बेटे को पीटने पर पति हुआ नाराज तो महिला ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हड़ौरा गांव में बेटे को पीटने पर पति नाराज हुआ तो महिला ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुम्हड़ौरा निवासी प्रेमचंद्र रैकवार का बेटा देवेश गांव के ही प्राइमरी विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। बुधवार को उसका स्कूली बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घर लौटने पर देवेश ने मां पूजा (28) को पूरा मामला बताया। मां ने बेटे को डांटते हुए थप्पड़ जड़ दिया। खेत से लौटे पिता ने बेटे को रोता देखा तो कारण पता चला। इसे लेकर पूजा को फटकार लगाते हुए बेटे को दोबारा पीटने पर मायके छोड़ने की धमकी दी। इससे नाराज पूजा ने देर रात जहर खा लिया।
अचेत अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का इकलौता बेटा व दो बेटियां छाया और परी का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।