फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   When stopped from talking on the phone, the wife committed suicide by consuming poison.

फोन पर बात करने से रोका तो पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
When stopped from talking on the phone, the wife committed suicide by consuming poison.
थाने में ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते मृतका के परिजन। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के पवा गांव में फोन पर बात करने से मना करने पर पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना अजनर के खिरियाकला गांव निवासी शिवसिंह राजपूत ने अपनी पुत्री फूलकुमारी (25) की शादी वर्ष 2014 में पवा गांव निवासी नीरज राजपूत के साथ की थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। जिस पर फूलकुमारी मायके चली गई। तीन माह पहले ही पति नीरज उसे घर लेकर आया था लेकिन दोनों के बीच कहासुनी होती रही। शुक्रवार की रात फूलकुमारी फोन पर किसी से बात कर रही थी।
विज्ञापन

पति के पूछने पर पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर पति ने दो थप्पड़ जड़ दिए। इससे नाराज फूलकुमारी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। छतरपुर में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतका की दो पुत्रियां दिव्यांशी (04) व नैंसी (02) का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता शिवसिंह ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति नीरज के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed