फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   When he did not pay Rs 100 for liquor, he cut the iron merchant to death with an axe

Mahoba News: शराब के लिए साै रुपये नहीं दिए तो लोहा व्यापारी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Sat, 26 Oct 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 26 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
When he did not pay Rs 100 for liquor, he cut the iron merchant to death with an axe
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में शनिवार की शाम 100 रुपये के विवाद में दबंग ने लोहा व्यापारी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। आरोपी ने व्यापारी की बाइक रोककर शराब के लिए 100 रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बाजार वार्ड कुलपहाड़ निवासी अमित यादव (38) जय बुंदेलखंड महाविद्यालय के पास सीमेंट व सरिया की दुकान किए था। व्यापार के साथ वह खेती भी देखता था।
विज्ञापन


शनिवार की शाम करीब छह बजे वह दुकान बंदकर अपने साथी संदीप के साथ बाइक से खेत जा रहा था। तभी दुकान से 500 मीटर दूर हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़े दबंग ने उसकी बाइक रुकवाई और शराब के लिए 100 रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर विवाद होने पर दबंग ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। एक के बाद एक कई प्रहार किए जाने से अमित की मौके पर मौत हो गई। उधर, हमला देख अमित का साथी संदीप मौके से भाग निकला। हत्या करने के बाद आरोपी भी फरार हो गया।

हत्या की सूचना मिलते ही सीओ हर्षिता गंगवार व कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने मौके पर पहुंच जांच की। मृतक के साथी संदीप ने बताया कि दबंग शराब के लिए 100 रुपये मांग रहा था, इस बात को ही लेकर विवाद हुआ। इससे पहले आरोपी ने उसका मकान बिकवाने की बात कही।


बाद में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। संदीप ने बताया कि विवाद के दौरान अमित पर्स से रुपये निकालकर उसे देने जा रहा था, इसी बीच आरोपी ने कई प्रहार कर दिए। सीओ का कहना है कि दो सजातीय लोगों के बीच मामूली विवाद को लेकर आपस में झड़प होने पर घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed