फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wheel runs over young man who fell from moving bus, dies

Mahoba News: चलती बस से गिरे युवक के ऊपर से निकला पहिया, मौत

Sun, 04 Feb 2024 02:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Wheel runs over young man who fell from moving bus, dies
महोबा। चलती रोडवेज बस के गेट से सड़क पर गिरे युवक के ऊपर से पहिया निकल गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ निवासी गनपत (44) परिवार समेत जिले की सीमा से सटे छतरपुर के ज्योराहा गांव में साले देवेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत गया था। शनिवार को गनपत परिजनों के साथ ज्योराहा से ऑटो से रोडवेज बस स्टैंड महोबा आया। इसके बाद रोडवेज बस में राठ के लिए पूरा परिवार सवार हो गया।

गनपत बस के गेट पर खड़ा था। शहर से तीन किमी आगे झलकारी बाई तिराहे के पास युवक असंतुलित होकर चलती बस के नीचे गिर गया। पिछला पहिया युवक के ऊपर से निकल गया। घटना देख बस में सवार गनपत की पत्नी कुंजन, पुत्र किशन व परशुराम और परिवार के पूनम, दीपा, बबली ने चिल्लाकर बस रुकवाई। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साले की शादी से लौटे जीजा की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed