फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Welfare schemes reach into masses worker

कल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता

Sat, 04 Jul 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 04 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Welfare schemes reach into masses worker
 समाजवादी पार्टी की बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया। आगामी 2017 विधानसभा चुनाव फतह के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटने की अपील करते हुए प्रदेश में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए खूब जोश भरा गया। सरकार की छवि को धूमिल करने वाले अधिकारियों को भी नसीहत देते हुए जनता के हित में कार्य करने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

मुख्यालय में स्थित सपा कार्यालय में शनिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि सूबे के मुखिया का पदाधिकारियों पर अटूट विश्वास है। इसी विश्वास के कारण पार्टी हाईकमान ने चरखारी विधानसभा उपचुनाव में विश्वास रखा है। जिला महासचिव रमेश यादव ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने में कोताही बरतने और छवि धूमिल करने वाले अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ गांव को हर हाल में पहुंचाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुट होकर सरकार की नीतियों को गांव पहुंचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सक्रियता और निष्ठा के साथ मिशन 2017 फतह में जुट जाए, तभी सत्ता दोबारा हासिल होगी। पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने बुंदेलखंड का हमेशा ख्याल रखा है। जन कल्याणकारी योजनाओं से बुंदेलखंड का निरंतर विकास हो रहा है। बैठक में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष अब्दुल तारिक प्रदेश लोहिया वाहिनी सचिव आनंद द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, मुईनुद्दीन मुइया, छत्रपाल यादव,  छात्र सभा जिलाध्यक्ष प्रभात पाठक, चरखारी नगर अध्यक्ष मुहम्मद रमजान, उपाध्यक्ष इमरान अहमद, श्रीरत सिंह यादव, प्रानसिंह, भूपेंद्र द्विवेदी, मुईन सिद्दीकी, चंद्रशेखर स्वर्णकार सहित जिले के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता  मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष रघुवीर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed