फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Weak children will be identified, remedial classes will be held

Mahoba News: चिह्नित किए जाएंगे कमजोर बच्चे, लगेंगी उपचारात्मक कक्षा

Mon, 17 Jul 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Weak children will be identified, remedial classes will be held
महोबा। माध्यमिक स्कूलों में जुलाई से ही उपचारात्मक शिक्षण कार्य शुरू होगा। कक्षाओं के ऐसे बच्चों का चयन किया जाएगा, जिन्हें विषय समझने में दिक्कत आ रही है। यह प्रक्रिया हर विषय की कक्षा में की जाएगी। ताकि कमजोर बच्चे भी बेहतर तरीके से विषयों को समझ कर पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन

इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कक्षा के कमजोर बच्चों का चयन करके उनके लिए अलग से उपचारात्मक कक्षाएं लगाई जाएंगी। शिक्षक विद्यार्थी की समस्या का समाधान करने और विषय के प्रति उसकी समझ को विकसित करने का प्रयास करेंगे। मासिक परीक्षा में आने वाले अंकों के आधार पर भी विद्यार्थियों की समीक्षा की जाएगी। जिन विद्यार्थियों को विषय की परीक्षा में कम नंबर मिलेंगे, शिक्षक उन विद्यार्थियों से बात करके कारण पता लगाएंगे। अगर विषय के प्रति कम समझ इसकी वजह होगी तो शिक्षक इसे दूर करने का प्रयास करेंगे। उपचारात्मक शिक्षण कार्य शुरू होने से कमजोर बच्चों बेहतर तरीके से शिक्षा हासिल हो सकेगी। मेधावी बच्चों की तरह कमजोर बच्चे भी कक्षा में अपना प्रदर्शन बेहतर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed